बीच सड़क Akshara के पैर को सहलाते दिखें Pawan Singh, यूट्यूब पर मची सनसनी

Pawan Singh – Akshara Singh Romance Video: भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह (pawan singh) और अक्षरा सिंह (akshara singh) की धमाकेदार जोड़ी को आज भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने एक साथ कई फिल्मों में साथ काम किया है। हालांकि, अब ये दोनों एक साथ फिल्मों में नजर नहीं आते हैं, लेकिन इनके गाने आये दिन सोशल मीडिया पर तबाही मचाते रहते हैं।
इसी बीच सुपरहिट भोजपुरी गाना ‘मार मार के नजरिया’ (maar maar ke najariya) एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में पवन सिंह एक्ट्रेस अक्षरा सिंह संग कभी पार्क तो कभी बीच सड़क रोमांस और ठुमके लगाते हुए दिख रहे हैं। गाने में हमेशा की तरह दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। अक्षरा सिंह ग्रीन क्रॉप टॉप और ब्लू शार्ट में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।
यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘त्रिदेव’ (bhojpuri film tridev) का है। इस गाने को पवन सिंह और अक्षरा सिंह पर फिल्माया गया है। इस गाने को पवन सिंह ने गाया है जबकि इसके बोल अरुण बिहारी ने लिखे है और गाने को म्यूजिक संगीत ओम झा ने दिया है।
इस गाने को Pawan Singh Hits नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। गाने को अभी तक 3,446,100 से अधिक बार लोगों द्वारा देखा जा चुका है और ये आकड़े लगातार बढ़ते ही चले जा रहे हैं। गाने को 12 हजार से ज्यादा लोग लाइक भी कर चुके हैं।
आपको बता दें कि अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी बोल्ड अदाओं और ग्लैमरस लुक से फैंस का दिल जीत रही हैं। अक्षरा सिंह के सिजलिंग अवतार को देख यूजर्स के दिलों की धड़कन तेज हो जाते हैं। अक्षरा सिंह अपनी एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं।