Mahindra की इन 4 SUVs को लेकर कई उत्सुक, नई XUV500 करेगी धूम, देखें डीटेल्स

Mahindra 4 New SUV Launch: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पिछले साल स्कॉर्पियो लाकर भारतीय ऑटो बाजार में धूम मचा दी थी. इस साल कंपनी जल्द ही 4 नई एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। बोलेरो और एक्सयूवी 500 के साथ महिंद्रा थार के 5 डोर संस्करण के अगली पीढ़ी के मॉडल भविष्य में उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही लोकप्रिय मिड साइज एसयूवी Mahindra XUV700 का इलेक्ट्रिक वेरिएंट XUVE.8 भी लॉन्च किया जाएगा। अगर आप महिंद्रा की आने वाली एसयूवी को लेकर उत्सुक हैं तो जानिए देसी कंपनी इस साल कौन सी कार लॉन्च करने जा रही है।
5 डोर महिंद्रा थार
सबसे पहले महिंद्रा थार के 5 डोर वर्जन के बारे में जान लेते हैं। इस दमदार SUV को इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है. इसमें स्कॉर्पियो एन इंजन होगा। इसमें नए फीचर्स के साथ कुछ कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे।
Mahindra XUVE.8 में दमदार बैटरी
Mahindra XUVe.8 कंपनी के INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इसकी लंबाई 4.7 मीटर होगी। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को दिसंबर 2024 में लॉन्च किया जा सकता है। महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 80kWh तक की बैटरी देखने को मिल सकती है। इसकी रेंज भी जबरदस्त हो सकती है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को ऑल व्हील ड्राइव ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा।
नई पीढ़ी महिंद्रा XUV500
XUV500 को Mahindra XUV700 के लॉन्च के बाद बंद कर दिया गया था। लेकिन, अब इस एसयूवी को वापस लाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई जनरेशन XUV 500 को अगले साल शानदार लुक्स और फीचर्स और पावरट्रेन के साथ लॉन्च किया जा सकता है.
नई महिंद्रा बोलेरो शानदार दिखेगी
महिंद्रा एंड महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बोलेरो है। यह कार भविष्य में अपडेट के साथ आ सकती है। इसमें कई कॉस्मेटिक और मैकेनिकल बदलाव देखने को मिल सकते हैं।